सोमवार, 21 जुलाई 2008

क्या आप नहीं देखना चाहेंगे कुदरत के ये हसीन नज़ारे ?

देशाटन तो कराते ही रहते हैं तो आज सोचा कि क्यूँ ना ले चलें आपको देश की सीमाओं से परे इन नयनाभिराम दृश्यों के के माध्यम से...

पहले बात चेरी ब्लॉसम (Cheri Blossom) की। अब चेरी ब्लॉसम का नाम सुनकर तो आपको चार्ली चैपलिन (Charlie chaplin) और शू पॉलिश (Shoe Polish) की याद आ रही होगी। पर क्या आपको पता है कि चेरी ब्लॉसम यानि सकूरा (Sakura) का नाम जापान के मुख्य फूलों में शुमार होता है। और चेरी के फूलों के खिलने के समय जापानी परिवार इन पेड़ों के नीचे हनामी पार्टी (Cherry blossom viewing party) का आयोजन करते हैं। और मजे की बात ये कि ये फूल एक दो दिन में खिल कर झड़ भी जाते हैं।


अगर तिब्बत नाम से आपको सिर्फ हिमालय की बर्फ आच्छादित चोटियाँ याद आती हों तो एक नज़र यहाँ भी देखिए। ग्रीष्म ॠतु में इन पहाड़ों के बीच की वादियाँ फूलों की घाटी में तब्दील हो जाती हैं।



और ये है स्विस आल्पस (Swiss Alps) पर स्थित करीब ४००० मीटर ऊंचा बेरीथार्न (Berithorn) का पहाड़। यहाँ आने वाले सैलानी पहाड़ की चोटी तक पहुँचने का प्रयास अवश्य करते हैं क्यूंकि जाने का मार्ग अपेक्षाकृत सरल और सपाट है।



यूरोप में फूलों के बाग आँखों को कैसा सुकून पहुँचाते हैं वो इस लैवेंडर के फार्म को देखकर पता चलता है।अब यहीं देखिए ना इस फार्म के बीचों बीच खड़ा ये हरा भरा शज़र इसकी सुंदरता में चार चाँद लगा रहा है।



और रंगों की ये चकाचौंध आपको ज्यादा भड़कीली लग रही हो तो टुंड्रा के इस सफेद परिदृश्य के बारे में आपका क्या ख्याल है ?



और चलते चलते वो गीत याद है ना आपको जब तारे जमीं पर चलते हैं, आकाश जमीं हो जाता है। तो नीचे देखिए जनाब खुद चाँद, तारे के साथ समुद्र की गोद में विश्राम करने आया है...



(सारे चित्रों के लिए आभार मेरे रोमन ब्लॉग सब्सक्राइबर राधा चमोली जी का)

12 टिप्‍पणियां:

  1. wow...kitne sundar drashy hain. shukriya inhe ham tak pahunchaane ke liye.

    जवाब देंहटाएं
  2. वाह क्या तसवीरें हैं... वैसे स्विस आल्प्स मैंने देखा है सच में बहुत खुबसूरत है... एक श्रृंखला लिखता हूँ जल्दी ही.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत सुन्दर तस्वीरें. आभार.

    जवाब देंहटाएं
  4. Great pic.s -- thanx 4 letting us catch a glimpse of them too Manish bhai -
    Regards,
    L

    जवाब देंहटाएं
  5. बहुत बहुत सुन्दर !

    जवाब देंहटाएं
  6. वाह बहुत ही सुंदर भाई साब last one is too good

    जवाब देंहटाएं
  7. जीवंत चित्र...राधा चमोली जी को बधाई.
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  8. oh God,very very very beautiful pics...bas dil mein utar rahi hai..n yes,sorry itne din se aapke blog par nahi aa payi musafir...

    जवाब देंहटाएं