शनिवार, 14 जून 2014

ब्रसल्स शहर और हवाई अड्डा (Brussels City and Airport : Aerial View)

पिछली पोस्ट में मैंने आपको बेल्जियम की राजधानी ब्रसल्स के आस पास के हरे भरे इलाकों के आकाशीय नज़ारे दिखाए थे। आज बारी है ब्रसल्स शहर को और करीब से देखने की। पर इससे पहले अगर इस देश के बारे में थोड़ा जान लें तो कैसा रहे ? बेल्जियम की संस्कृति और भाषा बहुत कुछ उसके पड़ोसी देशों से प्रभावित है। बेल्जियम के उत्तर में हालैंड, दक्षिण में फ्रांस और पूर्व में जर्मनी है। यही वज़ह है कि इसके उत्तरी फ्लेमिश इलाके में डच भाषा बोलने वालों का बोलवाला है तो दक्षिण में फ्रेंच बोलने वालों का। पूर्व के छोटे से हिस्से में जर्मन भाषियों की भी छोटी सी तादाद है।

A panoramic view of outskirts of Brussels
बेल्जियम के लगभग मध्य में पड़ने वाली राजधानी यूँ तो फ्लेमिश इलाके में पड़ती है पर यहाँ फ्रेंच और डच दोनों भाषाएँ बोलने वाले लोग मिल जाते हैं। वैसे कुछ देर के लिए हम जब यहाँ के हवाई अड्डे पर उतरे तो अंग्रेजी में बात करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। एशिया से अमेरिका की उड़ान भरने वाले कई विमान कंपनियाँ ईंधन फिर से भराने या अपने पॉयलटों को आराम देने के लिए एमस्टरडम के आलावा ब्रसल्स के हवाई अड्डे का भी इस्तेमाल करती हैं।

The maroon saga...

हवाई जहाज से ब्रसल्स शहर के कई इलाके एक ही रंग में रँगे नज़र आते हैं और ये रंग है कत्थई रंग। घर की सामने की दीवारें भलें अलग हों पर छत के ऊपर के रंग में साम्यता साफ झलकती है।

A Church with in the densely populated area of Brussels

वैसे जनसंख्या के घनत्व के हिसाब से भारत और बेल्जियम लगभग बराबर हैं। पर नीचे में चित्र में देखिए किस तरह घरों के फैलाव के बीच हरित इलाकों का सही अनुपात रखा गया है।


चित्र खींचते समय नीचे शहर पर छाँव धूप का खेल चल रहा था। ऐसे में जो इमारतें धूप से चमकती होतीं उन्हें कैमरा सही ढंग से क़ैद कर पाता।


Ring of Flyovers near Brussels Airport
Brussels Airport
सबसे दुख तब हुआ जब ब्रसल्स के सबसे बड़े चर्च Basilica of Sacred Heart का नीचे कम रोशनी की वज़ह से स्पष्ट चित्र नहीं खींच पाया। अपने हरे रंग के गुंबदों की वज़ह से ये इमारत दूर से ही पहचानी जा सकती है और विशालता की दृष्टि संसार के पाँचवे सबसे बड़े चर्च में इसका नाम शुमार होता है।
Basilica of Sacred Heart, Brussels

Me at Brussel's Airport
 नई दिल्ली के एयरपोर्ट की भव्यता के सामने ब्रसल्स का एयरपोर्ट कुछ खास विशेष नहीं है। वैसे बेल्जियम के चॉकलेट और शराब काफी मशहूर हैं और इसका कुछ अंदाज आप यहाँ लगे इस इश्तिहार से साफ लगा सकते हैं।

Want to have Johnnie Walker, Brussels is the right place for it :)
अगर आपको मेरे साथ सफ़र करना पसंद है तो फेसबुक पर मुसाफ़िर हूँ यारों के ब्लॉग पेज पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराना ना भूलें। मेरे यात्रा वृत्तांतों से जुड़े स्थानों से संबंधित जानकारी या सवाल आप वहाँ रख सकते हैं।

7 टिप्‍पणियां:

  1. यादें ताजा हो गयीं, कई बार वहाँ के रेलवे स्टेशन और शहर मे घूमते हुये समय बिताया है!

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अरे वाह ! यानि आपने ब्रसल्स अच्छे से देखा है। मैं तो इस यात्रा में इसे ऊपर ऊपर से ही देख पाया।

      हटाएं
  2. अहा! क्या दृश्य है। हरियाली और आधुनिकता का अनोखा समन्वय...

    जवाब देंहटाएं
  3. घुम्मकड़ी में तो भाई आप राहुल सांकृत्यायन से आगे निकल गये हो। चित्र बहुत आकर्षक हैं।

    जवाब देंहटाएं