Kunkeshwar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Kunkeshwar लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 13 जुलाई 2015

क्यूँ बना समुद्र तट पर कुनकेश्वर का महादेव मंदिर ? Beaches of Konkan : Kunkeshwar

दक्षिण महाराष्ट्र के समुद्र तटों से जुड़ी इस श्रंखला में गणपतिपुले के बाद आज चलिए कुनकेश्वर के समुद्र तट पर। अरब सागर से सटे कुनकेश्वर के तट पर भगवान शिव का एक भव्य मंदिर है और इसकी धार्मिक महत्ता की वज़ह से इसका नाम कोंकण काशी भी लिया जाता है। 

कुनकेश्वर Kunkeshwar Temple, Devgad
पर कुनकेश्वर जाने के पहले हमें अगली रात के लिए ठहरना था मालवण में जहाँ सिंधुदुर्ग का प्रसिद्ध किला है। गणपतिपुले से करीब दो सौ किमी की दूरी पर स्थित मालवण सिंधुदुर्ग जिले का एक छोटा सा शहर है।

Ganpatipule to Malvan, NH 17

दोपहर बारह बजे खिली धूप के बीच हम गणपतिपुले से निकले। मालवण तक 200 किमी की दूरी लगभग चार घंटे में तय होती है। रास्ता बड़ा ही हरा भरा है। सड़क के दोनों ओर घने वृक्षों की कतार हमेशा साथ चलती रही। पेड़ के बीच कभी कभी घास से भरे पूरे धानी मैदानों का मंज़र सामने आ जाता।

जीवन के दो पहलू हैं हरियाली और रास्ता..