Niagara River लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Niagara River लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

सोमवार, 18 जुलाई 2016

वो शामें, वो मौसम, नदी का किनारा..वो चंचल हवा ...A drive along Niagara River !

बारिश का मौसम पूरे शबाब पर है। रुक रुक थम थम कर पानी की फुहारें तन मन में शीतलता का संचार कर रही हैं।। बरखा रुकती भी है तो ठंडी हवाओं के झोंके आ कर दिल को सहला जाते हैं। मन भी है कि उड़ चला है पुरानी यादों की तरफ़ और आँखों के सामने उभरने लगी है वो शाम जब आकाश में काले बादल धूप के साथ आँख मिचौनी का खेल खेल कर रहे थे नीचे इक नदी का नीला आँचल था जिसे हरे भरे पेड़ों ने अपनी बाहों में थाम रखा था। तो आइए उस मंज़र को सजीव करें आज के इस फोटो फीचर में.. 

गर्मी में ओंटोरियो की हरियाली देखते ही बनती है।

वो शाम कनाडा की थी. नियाग्रा से हमें दो दिन बाद ही टोरंटो के लिए निकलना था। मई महीने का आखिरी हफ्ता था।  शाम को जब अपना काम निबटाकर घूमने की फुर्सत मिली तो पौने सात बज रहे थे। पर बाहर दिन शाम को पास फटकने भी नहीं दे रहा था। हमारे होस्ट ने सुझाया कि चलिए आपको नियाग्रा नदी के साथ साथ एक लम्बी  ड्राइव पर ले चलें। आफिस से थक हार कर निकल रहे लोगों के लिए इससे अच्छा प्रस्ताव क्या होगा भला तो हम सहर्ष ही उनके साथ निकल पड़े।

ये है नियाग्रा नदी का रास्ता..

नियाग्रा नदी ज्यादा लंबी नदी नहीं है। इसकी कुल लंबाई साठ किमी से भी कम है। ये लेक एरी से निकलती है और दक्षिण से उत्तर की ओर बहती हुई लेक ओंटेरियो में जा मिलती है। इसके पश्चिमी तट पर कनाडा का ओंटेरियो  है और पूर्वी तट से सटा अमेरिका का न्यूयार्क राज्य।

वो शामें, वो मौसम, नदी का किनारा..वो चंचल हवा

रविवार, 13 दिसंबर 2015

हरियाली डफरिन द्वीप और उसके आस पास के इलाकों की Dufferin Islands, Niagara Falls

नियाग्रा के जलप्रपत से पहले यानि दक्षिण की ओर बढ़ने से एक बेहद हरा भरा इलाका आ जाता है। इस इलाके के बायीं ओर खूबसूरत उद्यान हैं तो दायीं ओर नियाग्रा नदी की जलधारा से बने छोटे मोटे द्वीप जिन्हें डफरिन द्वीप समूह कहा जाता है। इससे पहले कि मैं आपको यहाँ की मन मोहने वाली हरियाली के दर्शन कराऊँ कुछ बातें इसके इतिहास के बारे में। 

Maple Tree मेपल का वृक्ष जो निशानी है कनाडा की
उन्नीस वीं शताब्दी की शुरुआत तक इस इलाके की तरफ़ नियाग्रा नदी की चट्टानीय ढलान होने के कारण पानी बह कर छोटे छोटे द्वीपों में बँट जाता था। बाद में यहाँ एक बिजली घर बनने के बाद पानी की धारा धीमी और बेतरतीब हो गई। पर यहाँ की मिट्टी ने ऐसी परिस्थितियों में वनस्पतियों का ऐसा जाल अपने चारों ओर बुना कि इसके बीच से होकर गुजरना किसी भी आगुंतक के लिए प्रकृति को अपने में समाहित करने का अहसास दिला जाता है।

Route of Niagara Falls to Dufferin Islands
अगर नियाग्रा जाएँ और जलप्रपात के आस पास की भीड़ से आपका दिल उब जाए तो चुपचाप जलप्रपात को पार कर नियाग्रा नदी के किनारे किनारे करीब डेढ़ किमी आगे बढ़िए। इस सड़क पर आपको दायीं ओर डफरिन द्वीपों की ओर जाने का रास्ता मिलेगा।


एक बार आपने पानी की पतली धारा के ऊपर बना लकड़ी का पुल पार किया कि आप इस हरी भरी शांत दुनिया में प्रवेश कर लेंगे। जैसे ही हम इस इलाके में घुसे देखिए किसने हमारा प्यार भरा स्वागत किया।

Kids enjoying their evening walk बच्चों की शाम की सैर :)

रविवार, 20 सितंबर 2015

नियाग्रा का विशाल भँवरः जो समेटे है अपने अंदर प्रेम और त्याग की उस अमर कहानी को ! A journey from Niagara Whirlpool to Niagara on the Lake!

नियाग्रा  के पहले बहती नदी और फिर बनते जलप्रपात को तो आपने इस श्रंखला की पिछली कड़ी में तो देख लिया। आज चलिए जलप्रपात से आगे नियाग्रा नदी के मुहाने तक जहाँ ये ओंटेरियो झील से मिलती है। जिस छोटे शहर के पास ये मिलन होता है उसका नाम है नियाग्रा-आन-दि-लेक (Niagara-on-the-Lake)। पर इससे पहले कि इस तीस किमी लंबे सफ़र पर आपको ले चलूँ आपके एक सवाल का जवाब बताता चलूँ। पिछले आलेख में आपकी ओर से एक प्रश्न आया था कि आख़िर नियाग्रा नदी में इतना पानी आता कहाँ से हैं और अपनी गंगा ब्रह्मपुत्र जैसी नदियों की तरह क्या ये भी उतनी ही विशाल है? सच पूछिए तो हमारी इन नदियों से नियाग्रा नदी की तुलना हो ही नहीं सकती।  पूछिए क्यूँ?
A beautiful Cherry Blossom tree on in Niagara on the Lake

नियाग्रा नदी की लंबाई मात्र 56 किमी है और हमारी नदियों की तरह इसका उद्गम स्थल कोई पर्वत श्रंखला नहीं है। जैसा आप नीचे के मानचित्र में देख सकते हैं कि ये नदी एक झील एरी (Lake Erie) से निकलती है और दूसरी झील ओंटोरियो में आकर अपना पानी छोड़ देती है। दोनों झीलों की ऊँचाई में अंतर सौ मीटर का है और इसी ढलान की वज़ह से इस नदी में पानी जाड़ों को छोड़कर साल भर उफनता रहता है। जाड़ों में नियाग्रा के जलप्रपात से गिरता पानी जम जाता है और वो मंज़र भी देखने लायक होता है।

Trajectory of River Niagara

अपने नियाग्रा प्रवास के तीसरे दिन हम शाम को अपने मेज़बान के साथ जलप्रपात से आगे नदी के मुहाने तक के सफ़र पर निकल पड़े। रेनबो ब्रिज से आगे बढ़ने पर नदी एक जगह तेज घुमाव लेती है जिससे एक भयंकर भँवर (Whirlpool) का निर्माण होता है। ये भँवर व्यक्ति को इतनी गहराई तक ले जाता है कि इसमें फँसने के बाद निकल पाना मुश्किल है। इस भँवर के ठीक पहले एक और पुल आता है जिसे व्हर्लपूल रैपिड्स ब्रिज (Whirlpool Rapids Bridge ) का नाम दिया गया है। वहाँ के लोगों ने इन दोनों पुलों के बीच  सौ साल पहले हुई एक ऐसी घटना का जिक्र किया जिसे बताए बिना आप इस भँवर की भयावहता का अंदाजा नहीं लगा सकते। लोगों द्वारा बताई बातों और नियाग्रा के आधिकारिक जालपृष्ठों से जब इस कहानी के सारे सिरों को एक साथ जोड़ने की कोशिश की तो मन बेहद अनमना हो गया। ये कहानी सिर्फ एक हादसे की नहीं है। सच तो ये है कि इसके किरदारों ने जिस प्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और त्याग का परिचय दिया वो ना केवल मानव मात्र के प्रति गर्व का अनुभव कराता है पर साथ ही आँखों की कोरों को गीला भी  कर देता है।

ये बात सन 1912 के जाड़ों की है। जाड़ों में  नियाग्रा के आस पास के इलाकों का तापमान  शून्य से नीचे चला जाता है। नतीजन इस नदी पर बर्फ के प्राकृतिक पुल बन जाते हैं जिस पर सैलानी घूमते फिरते और मस्ती करते हैं। उस साल फरवरी के महीने में ऐसा ही एक पुल नियाग्रा नदी पर बन गया था। ये पुल पिछले कुछ दिनों से नियाग्रा नदी द्वारा लाई बर्फ से साठ से अस्सी फीट चौड़ा होकर अपने किनारों से मजबूती से जुड़ चुका था। दो हफ्तों से पर्यटकों की भारी भीड़ इस पुल पर आ जा रही थी। पर चार फरवरी का वो दिन अपने गर्भ में इस अनहोनी को छुपाए बैठा है ये किसे पता था?