मंगलवार, 22 दिसंबर 2009

चित्र पहेली 11 : जब गहरा नीला आसमान भी फीका पड़ जाए पर्वत की इस सुनहरी आभा से !

जब रास्ता सुनसान हो। दूर दूर तक दरख्तों का नामोनिशान ना हो। गहरे नीले आसमान की खूबसूरती के साथ हो ठिठुरा देनी वाली अत्यंत सर्द हवा! ऍसे में अगर आप के सामने एक सुनहरा पहाड़ आकर खड़ा हो जाए तो। बस प्रकृति की इस लीला को देख कर आप निःशब्द ही तो रह जाएँगे। तो आज की चित्र पहेली में आपको ऍसे ही एक पर्वत की झांकी दिखाई जा रही हैं। जो ऐसी ही एक डगर पर चलते चलते अचानक से सामने आ जाता है।



आपको ये बताना है कि ये कौन सी जगह है और भारत के किस इलाके में स्थित है ? सही उत्तर तक पहुँचने के लिए सदा की तरह तीन संकेत हाजिर हैं आपके सामने..



संकेत 1 : ये जगह समुद्र तल से करीब ४००० मीटर से ज्यादा ऊंची है।
संकेत 2 ये भारत के दो राज्यों की सीमा पर स्थित है।
संकेत 3 : अक्सर मुसाफ़िर इस जगह पर रात बिताने को बाध्य रहते हैं वो अलग बात है कि यहाँ रात जागती आँखों से ही बितानी पड़ती है।



पहेली का जवाब इसी चिट्ठे पर कुछ दिनों बाद आपको मिल जाएगा । तब तक आपके कमेंट माडरेशन में रहेंगे।

7 टिप्‍पणियां:

  1. Is this on the way to Ladakh? Can't make up my mind between Pang or Keylong but can't be Keylong, it is mush more green. Could be one of the other two night halts Jispa or Sarchu too. What do you say?

    जवाब देंहटाएं
  2. लदाख है मेरे हिसाब से तो.

    जवाब देंहटाएं
  3. नही पता जी
    कोशिश करते हैं क्लू से नेट पर कुछ पता चल जाये तो

    प्रणाम

    जवाब देंहटाएं
  4. मुश्किल पहेली...भूरे रंग के पहाड़ शायद लद्दाख में ही हैं...बहुत ठोस जानकारी नहीं है...
    नीरज

    जवाब देंहटाएं
  5. अभी तक जितने उत्तर मिले हैं उनमें मृदुला, अभिषेक और नीरज जी सही उत्तर से काफी करीब हैं। पर सही जवाब तभी माना जाएगा जब आप संकेतों की सहायता से इस जगह का अनुमान लगा सकें।

    जवाब देंहटाएं
  6. 4000 meter or do rajyo kee seema!!!
    yaani ki yah jagah himalay me hi hai. north-east me to nahin hai.
    sikkim or west bengal ke beech me bhi nahin hai.
    ab bache uttarakhand-himachal or himachal-jammu kashmir.
    inme se hi koi hai.

    जवाब देंहटाएं