गुरुवार, 22 मार्च 2012

चित्र पहेली 20 : क्या आप इस झील में डुबकी लगाना चाहेंगे ?

चलिए आज राजस्थान की सैर से थोड़ा विराम लेते हैं और दिखाते हैं आपको ऐसा नज़ारा जिसे देखकर आप एकबारगी ठिठक जरूर जाएँगे ? दरअसल संसार में ईश्वर की दी हुई ये प्रकृति इतने विविध रूप रंगों में मौजूद है कि जितना भी इसे खँगाला जाए ये हमें उतना ही विस्मित करती चलती है।

झीलें तो आपने कई देखी होंगी और बहुतों में नौका विहार का भी आनंद उठाया होगा। पर इस झील में नौकाएँ नहीं चलती। और इसके आस पास की हरियाली देखकर कहीं मन इसमें डुबकी लगाने का कर गया तब तो भगवान ही मालिक है आपका। इस झील का ठीक ठीक तो पता नहीं पर ये और इसके पास की ऍसी झीलों की गहराई दो सौ मीटर से एक किमी तक है जनाब।
 
(चित्र के छायाकार का नाम उत्तर के साथ बताया जाएगा )

चित्र तो देख लिया आपने क्या आप अनुमान लगा सकते हैं कि ये नज़ारा किस देश का है और इस तरह की झील बनी कैसे होगी ? प्रश्न को थोड़ा आसान बनाने के लिए एक संकेत हाज़िर है। वो ये कि ये देश अपने एक तानाशाह की वज़ह से वर्षों तक सुर्खियों में रहा था।

तो देखें किसका तीर सबसे पहले निशाने पर लगता है। हमेशा की तरह आपके जवाब माडरेशन में रखें जाएँगे।

18 टिप्‍पणियां:

  1. It is so beautiful, never seen it. Bahut sunder hai! Per naam nahin pata mugjhe!

    जवाब देंहटाएं
  2. खूबसूरत और डरावना भी .

    जवाब देंहटाएं
  3. These are called 'CRATER LAKES' it is in the 'ALBERTINE RIFT OF AFRICA..'
    these are formed by volcanic explosion......

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रशांत आपकी खोज अधूरी रही..आपने देश का नाम नहीं बताया।

      हटाएं
    2. शायद 'Idi Aameen' और देश का नाम 'Uganda'....

      हटाएं
  4. उत्तर
    1. तुर्की का कौन सा तानाशाह सुर्खियों में रहा है प्रकाश ?

      हटाएं
  5. अजीब ही झील है। कहीं आप ईदी अमीन का जिक्र तो नहीं कर रहे हैं?

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हाँ अजित जी अज़ीब है इसीलिए तो इस चित्र को यहाँ लगाया है। इतने जवाबों में कम से कम आपने संकेत के हिसाब से सोचना शुरु किया। वैसे विश्व में सुर्खियाँ बटोरने वाले तानाशाहों की कमी नहीं रही है।

      हटाएं
  6. रिफ्ट वैली, केन्या.. सही ना???

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. पहले तुर्की और अब केन्या देखना होगा किसका पलड़ा भारी है :)

      हटाएं
    2. Its Uganda exactly, but it divides Kenya in 2 parts.. :P

      हटाएं
  7. अजूबा .... कमाल का नजारा ...

    जवाब देंहटाएं
  8. An aerial of the Explosion Craters area in Queen Elizabeth National Park, Uganda.

    जवाब देंहटाएं
  9. Explosion Crater in Queen Elizabeth National Park, Uganda - Africa

    जवाब देंहटाएं
  10. jo bhi hai romachkari hai..saamne dekhne par kaisa lagta hoga yahi soch rahi hun...
    sundar prastuti...dhanyavad

    जवाब देंहटाएं