दीपावली पास आ रही है। आप सब घर की सफाई में जुटे होंगे। नाते रिश्तेदारों से मिलने का उत्साह भी होगा। दीपावली में मैं भी बिहार की राजधानी पटना की यात्रा पर रहूँगा पर उससे पहले मैं चाहता हूँ कि अपने इस ब्लॉग पर ही दीपावली मना लूँ। आप पूछेंगे वो कैसे ? तो वो ऐसे जनाब कि मैं ले चलूँगा आपको एक ऐसी जगह जहाँ मैंने दशहरे के वक़्त ही दीपावली के माहौल की खुशियाँ बटोर ली थीं। जी हाँ मैं बात कर रहा हूँ राँची के इस साल के सबसे खूबसूरत पंडाल की जो दशहरे के वक़्त एक रंग बिरंगे गाँव के रूप में दीपावली के उल्लास से सराबोर था।
हिंदी का एक यात्रा चिट्ठा (An Indian Travel Blog in Hindi)
सोमवार, 9 नवंबर 2015
जब राँची में उतर आया रंग बिरंगा प्यारा सा राजस्थानी गाँव .. Best Puja Pandal of Ranchi
लेबल:
झारखंड,
दुर्गा पूजा,
फोटो फीचर,
राँची,
Durga Puja,
Jharkhand,
Photo Feature,
Rajasthan,
Ranchi
मंगलवार, 3 नवंबर 2015
राँची के बारह शानदार पूजा पंडाल ! .. Top 12 Durga Puja pandals of Ranchi 2015 : Part II
दशहरे व दुर्गा पूजा का महोत्सव सारे राँची शहर को रंगीन बना देता है। इस साल सजाए गए राँची के खूबसूरत पूजा पंडालों की इस श्रंखला पिछली कड़ी में आपने बारह से लेकर सातवें क्रम तक के पंडाल देखें। आज आपको दिखाते हैं राँची के शीर्ष पंडालों की कुछ चुनिंदा झलकियाँ। ...
6. बांग्ला स्कूल यानि OCC Club
राँची झील से सटे बांग्ला स्कूल के अहाते का पंडाल इस बार भिन्न संस्कृतियों की मिश्रित झलक पेश कर रहा था। घुसते ही सामने मिश्र के पिरामिड दिख रहे थे और थी उसके साथ बहती काल्पनिक नदी। पर इस पिरामिड के पीछे का इलाका एक बौद्ध मंदिर की छाप छोड़ रहा था।
लेबल:
झारखंड,
दुर्गा पूजा,
फोटो फीचर,
राँची,
Durga Puja,
Jharkhand,
Photo Feature,
Ranchi
सोमवार, 2 नवंबर 2015
राँची के बारह शानदार पूजा पंडाल ! .. Top 12 Durga Puja pandals of Ranchi 2015 : Part I
इस साल मैं दुर्गा पूजा के समय आपको कोलकाता की गलियों में ही घुमाता रह गया। पर ऐसा नहीं कि दुर्गा की अराधना पश्चिम बंगाल में ही की जाती है। इसके पड़ोसी राज्यों झारखंड, उड़ीसा, असम और बिहार में भी ये बड़े उत्साह से मनाई जाती है। मेरा ख़ुद का शहर राँची जो जो रात दस बजते बजते उँघने लगता है, पूजा के समय कई रातों तक सोता ही नहीं है।
इस दुर्गा पूजा में राँची के सैकड़ों पंडालों में से एक दर्जन को मैंने चुना है पंडाल और उनमें स्थापित मूर्तियों की सुंदरता के हिसाब से... आज की इस पहली कड़ी में देखिए क्रम संख्या बारह से लेकर सात तक के पूजा पंडाल।
12. हटिया रेलवे सेटलमेंट कॉलोनी
गुफा के अंदर एक मंदिर और उसमें बनी सुंदर सी दुर्गा जी ..
11. गाड़ीखाना
हरमू बाइपास पर चलते हुए महेंद्र सिंह धोनी के घर को पार कर आप पहुँचते हैं गाड़ीखाना में जो राँची के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडालों में तो नहीं पर उनके आस पास जरूर होता है। इस बार पंडाल की बाहरी दीवार लकड़ी की चौखटों में बनी मानव आकृतियों और श्रीकृष्ण से सजाई गई थीं।
लेबल:
झारखंड,
दुर्गा पूजा,
फोटो फीचर,
राँची,
Durga Puja,
Jharkhand,
Photo Feature,
Ranchi
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2015
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल : भाग 4 Durga Puja Pandals of Kolkata, Suruchi Sangha, 66 Palli : Concluding Part
आज नवरात्र का पर्व दशहरे के साथ समाप्त हो रहा है और मैं आपके सम्मुख हूँ कोलकाता के पूजा पंडाल परिक्रमा की इस आख़िरी कड़ी को लेकर। आज आपको ले चलूँगा दक्षिणी कोलकाता के उन दो पूजा पंडालों में जो हर साल अपनी अद्भुत थीम के चुनाव और निरूपण के लिए सुर्खियाँ बटोरते रहते हैं। ये पंडाल हैं न्यू अलीपुर में स्थित सुरुचि संघ और रासबिहारी गुरुद्वारे के करीब का 66 पल्ली।
सुरुचि संघ इससे पहले 2003, 2009 व 2011 में कोलकाता के सर्वश्रेष्ठ पूजा पंडाल का ख़िताब जीत चुका है। पिछले साल इस पंडाल की थीम का केंद्र था छत्तीसगढ़। वहाँ की नक्सल समस्या को ध्यान में रखते हुए पंडाल के ठीक सामने एक काल्पनिक वृक्ष बनाया गया था । वृक्ष के ऊपरी हिस्से में राज्य में हो रही हिंसा व अशांति का चित्रण था जबकि नीचे शंति का संदेश देते हुए स्थानीय वाद्यों को लेकर नाचते गाते लोग दिखाए गए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी की चित्र लेने के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ रही थी।
पंडाल की शक़्ल एक आक्टोपस सरीखी थी। पर ध्यान से देखने पर लगा कि जिसे हम आक्टोपस की भुजा समझ रहे हैं वो तुरही के समान जनजातीय वाद्य यंत्र है। पंडाल की दीवारों पर वैसे चित्र अंकित किए गए थे जैसे पुरा काल में आदिवासी कला चट्टानों पर अंकित की जाती थी।
लेबल:
कोलकाता,
पश्चिमी बंगाल,
फोटो फीचर,
Durga Puja,
Kolkata,
Photo Feature,
West Bengal
मंगलवार, 20 अक्टूबर 2015
कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल : भाग 3 Durga Puja Pandals of Kolkata, Bose Pukur, Kumartuli, Talbagan, Bagh Bazar: Part III
बांग्ला में पुकुर का मतलब होता है पोखरा और आप तो जानते ही हैं कि बंगाल में आदि काल से हर गाँव और कस्बे में पोखर का होना अनिवार्य सा रहा है। यही वज़ह है कि वहाँ कस्बे और मोहल्लों के नाम तालाबों पर रखे गए हैं। दक्षिणी कोलकाता में गरियाहाट से सटा इलाका है कस्बा का और यहीं से बोस पुकुर सड़क होकर गुजरती है। इस इलाके की दुर्गा पूजा अपनी नई सोच और कलात्मकता के लिए पूरे कोलकाता में प्रसिद्ध है। आज आपको उत्तरी कोलकाता में ले जाने के पहले इसी इलाके के दो खूबसूरत पंडालों से रूबरू करवाना चाहता हूँ। पहले चलते हैं तालबागान जहाँ पिछले साल दुर्गा माँ तक पहुँचने के लिए आपको कमल के फूलों की पंखुडियों के बीच से जाना था.
रंग बिरंगी पंखुडियों के बीच आसीन माँ दुर्गा...
लेबल:
कोलकाता,
दुर्गा पूजा,
पश्चिमी बंगाल,
फोटो फीचर,
Bose Pukur,
Durga Puja,
Kolkata,
Lotus Temple at Talbagan,
Photo Feature,
West Bengal
सदस्यता लें
संदेश (Atom)



