Art Exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
Art Exhibition लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 13 मार्च 2015

प्रकृति व लोकरंग कलाकारों के संग ... International Friendship Art Workshop-cum-Exhibition at Shyamali, Ranchi

किसी नई जगह पर हम जाते हैं तो वहाँ की खूबसूरती को अपने क़ैमरे में क़ैद करने की कोशिश करते हैं। उस जगह के कुछ लोग , कुछ मंज़र, कुछ दिलचस्प बातें जरूर दिमाग में घर कर जाती हैं जैसे जैसे वक़्त बीतता है ये यादें धुंधली हो जाती हैं। पर जब एक कलाकार गाँवों, कस्बों, शहरों से गुजरता है, लोगों से मिलता है और उनके परिवेश को समझता है तो उसका प्रतिबिंब वो मन मस्तिष्क में बसा लेता है। फिर वही बिंब किसी कैनवस, किसी शिल्प पर यूँ उभरता है कि वो उन यादों को पुनर्जीवित कर देता है। 

Painting themes varied from people, nature and local culture

फरवरी के आख़िरी सप्ताह में देश और विदेशों से कलाकारों का जमघट जब राँची के श्यामली स्थित रोज़ गार्डन में उतरा तो इन कलाकारों के मन की भावनाओं को कैनवस और तराशे जा रहे पत्थरों पर प्रत्यक्ष देखने का अवसर मिला। अक़्सर ऐसी कार्यशाला और प्रदर्शनी बड़े शहरों में लगा करती हैं पर   International Friendship Art Workshop-cum-Exhibition के तहत पहली बार आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, थाइलैंड, नेपाल, बाँग्लादेश और भारत के लगभग तीस कलाकारों को काम करते और अपनी कलाकृतियों को अंतिम रूप देते देखने का मौका राँची के लोगों को मिला।

Rose Garden, Shyamali, Ranchi
उद्यान के मुख्य भाग में बनी हुई पे्टिंग की प्रदर्शनी चल रही थी जब की शिल्पकार और चित्रकार बागीचे के अलग अलग भागों में बने सफेद गुलाबी कक्ष के अंदर अपने शिल्प और चित्रों को सँवार रहे थे। अपने काम में तल्लीन इन कलाकारों को चित्रों और शिल्पों को मूर्त रूप देते देखना अपने आप में एक अलग अनुभव था।

Artist at work  : Clockwise from left Manoj Sinha, Australia's Birgit Grapentin, Raghu Nath Sahu, Susant Panda & Bina Ramani