शनिवार, 12 सितंबर 2015

क्या नियाग्रा जलप्रपात से गिर कर बच सका है कोई ? Can someone survive a fall from Niagara !

नियाग्रा जलप्रपात से जुड़ी पिछली कड़ी में आपसे वादा किया था कि आपको जलप्रपात के उस हिस्से में ले चलूँगा जहाँ बस कुछ हाथों की दूरी से नियाग्रा नदी की प्रचंड धारा भयंकर गर्जन के साथ सत्तर मीटर नीचे गिरती है यानि मौत और आपके बीच का फासला बस कुछ मीटर का होता है। मनुष्य सदा से रोमांच प्रेमी रहा है और उसकी इसी फितरत ने उसे ऐसे हैरतअंगेज करतब करने को प्रेरित किया है जिसकी आप और हम कल्पना भी नहीं कर सकते। 

नियाग्रा फॉल के पास ही एक म्यूजियम भी है जहाँ इस  बात की  जानकारी दी जाती है कि किस तरह जलप्रपात पर विजय पाने की कोशिश में या फिर अप्रत्याशित हादसों में लोगों को यहाँ अपनी जान गवानी पड़ी । नियाग्रा जलप्रपात से जुड़े वाकये मानव की असंभव को संभव करने की प्रवृति पर अचंभित भी करते हैं तो कुछ प्रसंग प्रकृति के रौद्र रूप के आगे लाचार मनुष्य के दुखद अंत से आँखों को नम कर देते हैं। आज इन्हीं अमर कहानियों में से कुछ की दास्तान सुनाते हुए आपको ले चलूँगा जलप्रपात के मुहाने तक के सफ़र में।
Skylon Tower से हार्स शू फॉल और नियाग्रा नदी का नज़ारा

ऊपर के चित्र  में आप देख सकते हैं कि  नियाग्रा नदी किस तरह भँवरों के बीच बहती नीचे जलप्रपात तक आती  है। नदी के उस इलाक़े तक पहुँचने के लिए हमने होटल से दूसरी राह पकड़ी और  नदी के ऊपरी हिस्से की ओर चलकर दो  किमी की दूरी तक जा पहुँचे  । 

उबड़ खाबड़ राह पर चलने की वजह से नदी के प्रवाह में गजब की तेजी आ गयी थी। जहाँ जहाँ पानी पत्थरों से टकराता हुए ढलान की और बहता वहां लहरें  सफ़ेद फेन  का मुखौटा अपने चेहरे पे लगा लेतीं । इसी जगह के आस पास आज से बारह साल पहले यानि वर्ष 2003 में तीस वर्षीय कनाडियन नवयुवक किर्क जोन्स ने नियाग्रा नदी  में छलाँग लगा दी थी। किर्क उस समय अवसादग्रस्त था। वो अपने दोस्तों से नियाग्रा के झरने से कूदने की बातें किया करता था। उसे लगा कि ऐसा करने से वो प्रसिद्धि और धन कमा लेगा और अगर असफल हुआ तो उसे इस बेकार ज़िदगी से छुटकारा मिल जाएगा। जोन्स जब गिरा तो प्रत्यक्षदर्शियों ने देखा कि वो सर पर हाथ रखे हुए पानी की लहरों के साथ उलटता पलटता नीचे गिर रहा है । पानी की विशाल चादर ने जोन्स के  चट्टान से  टकराने के पहले एक मुलायम गद्दे जैसा काम किया और फिर जलधारा के जोर से वो करीब की चट्टान तक पहुँच गया। इस तरह बिना किसी सुरक्षा कवच के  नियाग्रा जलप्रपात से कूदने वाला किर्क जोन्स दुनिया का पहला जिंदा आदमी बन गया। भगवान के दिए हुए मौके ने उसमें ज़िदगी जीने की नई आशा का संचार कर दिया और आज वो सामान्य ज़िन्दगी व्यतीत कर रहा है।

रविवार, 6 सितंबर 2015

देखिए सुबह की इस सैर में नियाग्रा जलप्रपात का अद्भुत सौंदर्य Let's go on a morning walk to Niagara Falls !

नियाग्रा के जलप्रपात से जुड़ी इस श्रंखला की पिछली कड़ी में आपने पढ़ा कि हम अपने समूह के साथ कैसे पहुँचे नई दिल्ली से नियाग्रा जलप्रपात तक और रात में नियाग्रा का जलप्रपात और आसमान में हुई आतिशबाजी हमें अपने कितने मनोहारी रूप दिखा गई। पर जैसे ही रात बीती अगली सुबह मैं और मेरे मित्र फिर तैयार थे नियाग्रा जलप्रपात का सुबह का रूप देखने के लिए। उत्साह का आलम ये था कि नई दिल्ली और नियाग्रा के बीच साढ़े नौ घंटे के समय का अंतर jet lag के रूप में हमें छू भी नहीं सका था। 

सुबह छः बजते बजते हम बाहर निकलने के लिए तैयार थे। कमरे के बाहर से दिखते कैसीनो की ऊँची इमारत की बगल से सूर्य देव भी पूरी गोलाई के साथ दर्शन दे चुके थे।
Early morning at Niagara Falls  कैसीनो के ऊपर से अपनी झलक दिखलाते सूर्य देव
सूर्य किरणें नियाग्रा शहर पर धीरे धीरे ही फैल रही थीं।नियाग्रा फॉल्स वैसे ही एक शांत  शहर है। शहर के केंद्र में होने के बावज़ूद सड़क पर चहल पहल ना के बराबर थी। हमारे होटल के आस पास के इलाकों में ज्यादातर होटल व रेस्टॉरेंट  थे। रेस्टॉरेंट के खुलने का तो सवाल ही नहीं था। हाँ इक्का दुक्का गाड़ियाँ जरूर बीच बीच में ये अहसास दिला जाती थीं कि कुछ लोगों के लिए ही सही, भोर हो गई है।

Morning view : City of Niagara Falls

बुधवार, 2 सितंबर 2015

टोरंटो से नियाग्रा : कैसा दिखता है रात में नियाग्रा का जलप्रपात ? Toronto to Niagara : Night View of Niagara Falls !

पिछले साल की बात है। मई का महीना था। एक शादी में शिरक़त करने दिल्ली जा रहा था। अभी मुगलसराय स्टेशन पार भी नहीं किया था कि ख़बर आई कि अगले हफ्ते कार्यालय के काम से मुझे कनाडा के नियाग्रा शहर में जाना है। कनाडा की यात्रा की संभावना तो कई महीनों से सर पर थी पर ये पता नहीं चल रहा था की आखिर जाना कब है? सो बड़े बेमन से शादी के कपड़ों के साथ हल्के फुल्के गर्म कपड़े रख लिए थे। मई  में दिल्ली की गर्मी सुनकर स्वेटर पर हाथ धरने का भी मन कैसे करता? बहरहाल शादी के साथ साथ मित्रों की मदद से जल्दी जल्दी में वीसा का आवेदन करवाया। यात्रा के ठीक एक दिन पहले शाम छः बजे वीसा मिला और समझिए हम लोग भागते दौड़ते जेट एयरवेज के जहाज पर मई  के आखिरी हफ्ते में दिल्ली से टोरंटों की ओर रवाना हो गए।

Glimpse of Niagara...पेड़ों के झुरमुट से गरजता नियाग्रा का विशाल जलप्रपात

रविवार, 23 अगस्त 2015

चलिए देखते हैं सागर के बीच बने सिधुदुर्ग के इस 'किल्ले' को ! Sindhudurg Fort.. Malvan

कुछ ही दिनों पहले आपको कोंकण के समुद्रतटों की यात्रा पर मालवण ले गया था। मालवण के डांडी समुद्र तट से सिंधुदुर्ग मोटरबोट से दस पन्द्रह मिनट की दूरी पर है। दूर से सिंधुदुर्ग का किला राजस्थान के किसी किले सा दिखाई देता है। चार किमी तक टेढ़ी मेढ़ी फैली इसकी परिधि के साथ नौ मीटर ऊँची और लगभग तीन मीटर चौड़ी दीवारें इसकी अभेद्यता के दावे को मजबूत करती हैं। पर सिंधुदुर्ग  की राजस्थानी किलों से समानता यहीं खत्म भी हो जाती है। जहाँ पहाड़ियों पर स्थित राजस्थानी किले दूर से ही अपनी मजबूत दीवारों के साथ ऊँचाई पर बने भव्य महलों का दर्शन कराते हैं वहीं इस जलदुर्ग की दीवारों के पीछे नारियल वृक्षों की कतारों के आलावा कुछ भी नहीं दिखाई देता।


इतना ही नहीं एक और खास बात है सिंधुदुर्ग में जो इसे अन्य किसी राजस्थानी किले से अलग करती है। वो ये कि एकदम पास जाने पर भी आप इसके मुख्य द्वार की स्थिति का पता नहीं लगा पाते।



शुक्रवार, 14 अगस्त 2015

लीजिए ओड़िशा झारखंड की इस बरसाती रुत में मानसूनी यात्रा का आनंद ! Magic of Monsoons in Odisha and Jharkhand

मानसून के समय में भारत के खेत खलिहानों की हरियाली देखते ही बनती है। यही  वो वक़्त होता है जब ग्रामीण अपने पूरे कुनबे के साथ धान की रोपाई में जुटे दिखते हैं। चाहे वो झारखंड हो या बंगाल, उड़ीसा हो या छत्तीसगढ़, भारत के इन पूर्वी राज्य में कहीं भी निकल जाइए बादल, पानी, धान और हरियाली इन का समागम कुछ इस तरह होता है कि तन मन हरिया उठता है। पिछले हफ्ते ट्रेन से राउरकेला से राँची आते हुए ऐसे ही कुछ बेहद मोहक दृश्य आँखों के सामने से गुजरे। इनमें से कुछ को अपने कैमरे में क़ैद कर पाया। तो आइए आज देखते हैं इस मानसूनी यात्रा की हरी भरी काव्यात्मक झांकी..



आग है, पानी है, मिट्टी है, हवा है, मुझ में
और फिर मानना पड़ता है के ख़ुदा है मुझ में
अब आप पूछेंगे कि यहाँ आग कहाँ है जनाब..तो मेरा जवाब तो यही होगा कि ऐसे सुहाने मौसम में अकेले सफ़र करते हुए आग तो दिल में जल रही होगी ना बाकी सब तो फोटू में है ही :) :)